मेरठ, अप्रैल 17 -- खेड़ी टप्पा निवासी दो छात्रों पर छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने चाकू से हमला कर दोनों छात्रों को घायल कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित दहशत में हैं। थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित लव और यश ने बताया कि एक युवक अपने साथी के साथ उनके स्कूल की छात्रा से लगातार छेड़छाड़ करता था। तीन दिन पहले भी आरोपी ने छात्रा के साथ अभद्रता की थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उन्हें धमका दिया। शुक्रवार को समौली रोड पर आरोपियों ने फिर से छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इस पर लव और यश ने दोबारा विरोध किया, जिससे गुस्साए आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायल छात्रों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.