कोडरमा, अगस्त 10 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गावां थाना अंतर्गत महुआरी गांव की एक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने सोमवार को सतगावां थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि वह सतगावां में कोचिंग से पढ़ाई पूरी कर अपने घर महुआरी लौट रही थी। इसी दौरान बरियारपुर मोड़ के समीप कथित तौर पर पहले से मौजूद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। छात्रा ने आरोपियों की पहचान सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह निवासी सनी कुमार और नावाडीह निवासी विधान कुमार के रूप में की है।

घटना का विरोध छात्रा के अनुसार, उसने युवकों की हरकत का व...