गया, जून 3 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में नवम कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर छात्रा की मां जब आरोपितों को समझाने गई तो उनके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...