हरदोई, मार्च 13 -- बेनीगंज। बघौली मार्ग स्थित निर्मला देवी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रा को परीक्षा में नंबर बढ़ाने का लालच देकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...