छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- फोटो 81 :::::: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। मदनापुर। छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को मदनापुर पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम झपका-दिलावरपुर मार्ग से प्रतापपुर लक्ष्मी निवासी संजू सिंह (32) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ पहले से छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.