छात्रा से छेड़छाड़ और चाकू मारने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, जून 17 -- बीकेटी,संवाददाता। बख्शी का तालाब में मंगलवार को छात्रा से छेड़खानी करने और चाकू से जानलेवा हमले करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसे सुबह 11 बजे एसबीएफ भट्ठे के पास से पकड़ा है ।इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बीकेटी के मामपुर गांव का रहने वाला तेज बहादुर सिंह है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह मंगलवार सुबह परीक्षा देने जा रही थी। तभी बाग में पहले से घात बैठे तेज बहादुर ने उनका रास्ता रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ डाले और गला दबा कर हत्या का प्रयास करने लगा। वह जब किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटी तो तेज ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में वह काफी घायल हो गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.