छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को बेरहमी से पीटा
मेरठ, अप्रैल 29 -- कालंद चंगी चौराहे पर कुछ युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा और कड़ा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। यह नजारा देख लोग वहां आए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना से परिजनों में रोष फैल गया। परिजन घायल युवक व छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और जांच में जुट गई। मामला दो पक्षों से जुड़ा है, जिसके चलते तनाव का माहौल है। कालंद गांव निवासी रिजवान पुत्र नियाज ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री पौहल्ली गांव स्थित एक कालेज में पढ़ती है। भामौरी निवासी एक युवक भी उसी कालेज में पढ़ता है। आरोप है कि कुछ दिन से युवक छात्रा को परेशान कर रहा था। उस पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.