मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीया छात्रा से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बनारस बैंक इलाके के स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा ने पुलिस को आवेदन दिया है। आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान एक युवक फब्तियां कसता है। आरोपित ने मंगलवार को छेड़खानी की। इसके बाद फोन कर छात्रा और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...