हापुड़, अप्रैल 7 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय छात्रा ने गांव के ही युवक पर पीछा करने, छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने दी तहरीर में बताया कि 30 मार्च को दोपहर के समय जब वह आरएसएस डिग्री कॉलेज छिजारसी से अपने घर लौट रही थी, तभी चामण्ड चौक के पास गांव निवासी रवि पुत्र रमेशचंद ने उसे स्कूटी से रोक लिया। आरोप है कि युवक ने जबरदस्ती रोककर धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह न तो उसे पढ़ने देगा और न ही शादी करने देगा। साथ ही शादी करने पर जान से मारने और परिवार वालों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर रहा है और पहले माफी मांगने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी रास्ते में छेड़खानी करता है और अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.