घाटशिला, मार्च 30 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल की छात्रा द्वारा एक पारा शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत धालभूमगढ़ थाना में किया गया है। इस मामले को ले उक्त छात्रा के अभिभावक ने धालभूमगढ़ थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। धालभूमगढ़ पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर 75 (1) एवं 351 बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 10 में धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 9 /2026 दिनांक 28 3 2026 में दर्ज करते हुए 48 वर्ष से पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी शिक्षक अशोक मिश्रा है। घटना टयूशन पढ़ने के दौरान की बतायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...