मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना की आठवीं की छात्रा से छेड़खानी में निजी स्कूल संचालक विवेक कुमार को विशेष पाक्सो कोर्ट-3 में सोमवार को दोषी पाया गया। सजा के बिंदु पर सात सितंबर को सुनवाई होगी। विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार ने विशेष कोर्ट के समक्ष 10 गवाहों को पेश किया। 19 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पिता ने सदर थाने में प्राथमिकी कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...