भागलपुर, नवम्बर 29 -- सबौर, संवाददाता। फरका पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोषपुर फरका के प्रधानाध्यापक को छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 20 नवंबर की बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया था। डायल 112 की पुलिस को शिकायत करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक को थाना ले गई थी। जहां थानेदार और पुलिस पदाधिकारी ने दोनों से पूछताछ कर छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि शिक्षक और छात्रा के परिजन के बीच समझौता करने के लिए तीसरा पक्ष गांव लेकर गया था। जहां समझौता नहीं हो पाया उसके बाद पीड़ित छात्रा की मां ने गुरुवार को थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को देर रात घर से गिरफ्तार कर थाना ले आई। सबौर प्रखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.