छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया युवक
सीतापुर, मई 9 -- सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय एक युवक ने उसे रोका और छेड़छाड़ की। थाना क्षेत्र के काजीकमालपुर चौराहे के पास एक छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी मिठाई के दुकान चलाने वाले सहादतनगर के एक युवक ने छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि उसने छात्रा संग छेड़खानी की। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.