मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्ज़ापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ पर बस में बैठी एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह घटना बीते पांच फरवरी की है। छात्रा ने सोमवार को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। आदर्श इंटर कॉलेज की एक छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। उसी समय बस में सवार डोहरी निवासी अजीत बिंद ने छात्रा से छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भद्दी गालियाँ देते हुए मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.