मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीझील पांडे गली के पास शनिवार दोपहर अपने भाई के साथ कॉलेज से नामांकन कराकर लौट रही एक छात्रा के साथ मनचले युवक ने छेड़खानी की। छात्रा और उसके भाई ने इसका विरोध किया और साहस दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को दबोचा लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। छात्रा के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नया टोला इलाके की रहने वाली है। वह दीवान रोड स्थित कॉलेज में नामांकन कराने गई थी। नामांकन के बाद वह अपने भाई के साथ मोतीझील मार्केट की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों पांडे गली के समीप पहुंचे, वहां एक युवक ने छात्रा के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोपि युवक ने न केवल उसपर फब्तियां कसीं, ब...