मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- रतनपुरी पुलिस ने छात्रा से छेडछाड कर जान से मारने की धमकी देकर अपहरण करने के प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकडे गए आरोपियों ने पांच दिन पूर्व स्कूल से छुटटी के बाद घटना को अंजाम दिया था। पकडे गए आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। रतनपुरी इस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व रियावली नंगला गांव निवासी युवक ने बताया था कि उसकी नाबालिग लडकी स्कूल की छुटटी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान एक ब्रेजा कार सवार चार युवकों ने छात्रा से छेडछाड की। विरोध करने का प्रयास किया तो उसको जान से मारने की धमकी देकर जबरन कार में अपहरण करने का प्रयास किया। पीछे से आए कुछ युवकों को देखकर कार सवार मौके से फरार हो गए। पीडित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकडने के लिए टीमे लगाई गई...