संतकबीरनगर, मई 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मंगलवार को केरमुआ चौराहे के पास से छात्रा से छिनैती करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से छीनी गई चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया।कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द की रहने वाली खुशबू पुत्री बलिराम यादव 03 मई 2026 को डेढ़ बजे दिन में साइकिल से घर से टीचर कॉलोनी खलीलाबाद में ट्यूशन पढने के लिए जा रही थी। छात्रा जब कटेहवा तिराहा से लगभग 100 मीटर पहले पहुंची थी, तभी दो व्यक्ति मोटर साईकिल से खलीलाबाद की तरफ से जा रहे थे। बाइक सवार उसकी छात्रा को रोक कर उसकी चेन छीन लिए। यह भी पढ़ें- धुर्वा में महिला से चेन छीनकर भागे अपराधी कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि एसआई जयराम यादव, कांस्टेबल राजू गोड़, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल ...