लखनऊ, नवम्बर 8 -- सातवीं की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपी पीयूष और शुभम को गिरफ्तार कर सरोजनीनगर पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी विमल की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। दोपहर पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया था। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक छात्रा की आगरा एक्सप्रेसवे के पास रहने वाले विमल से दोस्ती थी। विमल उसे दो नंबर की रात स्कार्पियो से अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मड़ियांव आईआईएम रोड स्थित एक होटल में ले गया था। वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वीडियो बना लिया। मंगलवार को उसे उसके घर के पास छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर पीयूष और शुभम को जेल भेज दिया गया। वहीं, विमल की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...