दरभंगा, मार्च 17 -- लहेरियासराय। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, दरभंगा के तत्वावधान में सोमवार को जिला कार्यालय लहेरिया सराय में जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह पिंकू की अध्यक्षता व राम शंकर सिंह पप्पू के संचालन में बैठक हुई। इसमें सारण में 10वीं की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की घटना की कड़ी निंदा की गई। बैठक में उपस्थित समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से कड़ी सजा देने की मांग की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की दरिंदगी किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है। संयोजक डॉ. मृत्युंजय सिंह बबलू ने कहा कि सरकार और प्रशासन को चाहिए कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दे। दरभंगा जिला अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से प्रतिनिधिमंडल के छपरा जाकर पीड़ित परिवार से मिलने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.