प्रयागराज, अप्रैल 5 -- तेलियरगंज में रहकर पढ़ाई कर रही सुल्तानपुर की एक छात्रा से एटीएम कार्ड छीनकर 49 हजार रुपये निकाले जाने की घटना सामने आई है। घटना आठ मार्च दोपहर की बताई जा रही है, जब छात्रा पैसे निकालने एटीएम बूथ पर पहुंची थी। पीड़ित छात्रा के पिता के मुताबिक, एटीएम के अंदर मौजूद एक युवक कार्ड छीनकर बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। इसके बाद खाते से पांच बार में कुल 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि छात्रा ने उसी दिन शिवकुटी थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुटी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...