छात्रा से इंस्टा पर दोस्ती की, शादी की बात छुपा कर दुष्कर्म किया
लखनऊ, जुलाई 26 -- सरोजनीनगर में शादीशुदा युवक ने इंटरमीडिएट की छात्रा से इंस्टा पर दोस्ती की। उससे शादी की बात छुपाकर झांसे में लिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के शादीशुदा होने की बात पता चली तो छात्रा ने विरोध जताया। इस पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाते हुए छात्रा से फिर दुष्कर्म किया। छात्रा ने परिजनों को सूचना दी। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। 16 साल की छात्रा निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट में पढ़ती है। एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमौसी गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू से हुई। शादी का झांसा देकर अभिषेक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। इसी बीच छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोपी ने उससे जेवरात भी ले लिए। कुछ दिन पहले छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.