मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पढ़ाने के समय 16 वर्षीय मैट्रिक की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के दोषी ट्यूशन शिक्षक मो. सितारे को तीन साल की सजा सुनाई गई है। उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना भी देना होगा। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे तीन माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने गुरुवार को उसे सजा सुनाई। जुर्माने की राशि पीड़ित छात्रा को देने का आदेश कोर्ट ने दिया है। मामले में विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने कोर्ट के समक्ष पांच गवाहों को पेश किया।छात्रा के आवेदन पर पिछले वर्ष 27 अप्रैल को कटरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें कहा था कि वह मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गांव का मो. सितारे उसे ट्यूशन ...