संवाददाता, मई 17 -- UP News : लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में बेटी की उम्र की छात्रा को डार्लिंग कहकर संबोधित करने, अश्लील डिमांड करने और पेपर लीक का झांसा देकर बुलाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को कोर्ट ने 20 मई तक के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक लैब भेज दिया है, जबकि साइबर टीम सोशल मीडिया अकाउंट्स और फोन चैट खंगाल रही है। दूसरी ओर, इस मामले की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद एलयू प्रशासन भी पूरी तरह से एक्शन में है। प्रोफेसर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। ऑडियो सामने आने के बाद से लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में उबाल है। कुलपति के निर्देश पर गठित आंतरिक जांच समिति ने 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच पूरी कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हु...