मैनपुरी, जुलाई 24 -- मैनपुरी। कक्षा चार की दलित छात्रा के साथ अश्लीलता करने वाले इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक की तलाश में जुट गई है। उधर घटना का लेकर शिक्षा विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। 22 जुलाई को उसकी पुत्री विद्यालय में पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद पुत्री घर वापस आयी तो पुत्री ने अपनी मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ पर पैरेंट्स का भड़का गुस्सा, NCC टीचर को जूते से पीटा- VIDEO पुत्री ने बताया कि म...