मथुरा, अक्टूबर 4 -- मथुरा, बीएसए कालेज में एनएसयूआई के पूर्व पदाधिकारी पर एक छात्रा से कथित अभद्रता करने का मामला सामने आने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं शनिवार को आक्रोश जताते हुए हंगामा कर कालेज प्रशासन का घेराव किया। इस दौरान रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खुलवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है। एबीवीपी के बीएसए कालेज के कार्यकारी अध्यक्ष नयन शर्मा ने बताया कि शनिवार को कालेज परिसर में एमए की छात्रा से एसएसयूआई के पूर्व पदाधिकारी पर कथित अभद्रता-छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। छात्रा द्वारा इसका विरोध करने पर भी आरोप है कि उससे जबरन बात करने का प्रयास किया। इसको लेकर जब कालेज प्रशासन से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं की गयी। इस पर एबीवीपी पदाधिका...