छात्रा सृष्टि ने एक दिन की प्रधानाचार्या बन स्कूल में संभाली अनुशासन व्यवस्था
उरई, सितम्बर 5 -- उरई, संवाददाता। एसआर पब्लिक स्कूल उरई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन की अनूठी पहल के तहत इस दिन इंटरमीडिएट के करीब 60 विद्यार्थियों को शिक्षकों की भूमिका सौंपी गई। इंटर की छात्रा सृष्टि चतुर्वेदी को एक दिन की प्रधानाचार्या, अभय गुप्ता को उप-प्रधानाचार्य तथा विनायक, केशवेन्द्र, अवी कोष्ठा एवं सुप्रिया को कोऑर्डिनेटर बनाया गया। शेष छात्र-छात्राएं शिक्षक की भूमिका में रहे और तीन पीरियड तक कक्षाओं में जाकर पढ़ाया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरपर्सन रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि व्यक्तित्व और भविष्य का भी निर्माण करता है। वहीं प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि स्टूडेंट शिक्षक का महत्व समझें। यह भी पढ़ें- एल्ड्रिच स्कूल में धूमधाम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.