श्रावस्ती, मार्च 13 -- श्रावस्ती, संवाददाता। प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को एक दिन का खंड शिक्षाधिकारी बनाया गया। उन्होंने एसडीएम, बीएसए आदि अधिकारियों से मुलाकात कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय राजापुररानी की छात्रा सानिया ने प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि में उत्साहवर्धन करने व मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को सानिया को हरिहरपुररानी का एक दिन का खण्ड शिक्षाधिकारी नामित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार ने सानिया को एबीएसए की कुर्सी पर बैठाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एबीएस बनी छात्रा सानिया ने उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज व जिला बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.