प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। अलग-अलग घटनाओं में खुल्दाबाद निवासी बीए की एक छात्रा और धूमनगंज निवासी एक युवक ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके। बनर्जी चौराहा खुल्दाबाद निवासी जितेंद्र साहू पान की दुकान चलाते हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी कृति साहू बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर उसने घर में ही फांसी लगा ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। कुछ देर बाद घरवालों ने उसे फांसी पर लटके देखा तो फंदे से उतारकर पहले एक निजी अस्पताल फिर एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कृति गुरुवार को कॉलेज जाना चाहती लेकिन मां सुनीता ने मना कर दिया। शायद कृति इसी बात से नाराज थी। कृति माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके एक छोटा भाई आयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.