आगरा, अप्रैल 2 -- सहावर थाना क्षेत्र की एक लापता हुई छात्रा को पुलिस ने 18 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सहावर इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि सहावर थाना पर एक छात्रा के विद्यालय से कहीं चले जाने की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय खुफिया तंत्र के प्रभावी समन्वय करते हुए गुमशुदा किशोरी की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने मात्र 18 घंटे में छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ...