छात्रा वसु सैनी बनना चाहती है आर्मी ऑफिसर
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- जानसठ। गांव मेहलकी निवासी पवन कुमार की पुत्री वसु सैनी ने कस्बे में वाजिदपुर कवाली मार्ग पर स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। छात्रा वसु सैनी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 10वीं रैंक प्राप्त की। छात्रा वसु सैनी के पिता पवन कुमार खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि उनकी माता ममता गृहणी हैं। छात्रा ने बताया कि वह परीक्षा के दौरान 6 घंटे तैयारी करती थी। उसे बैडमिंटन खेलने का शौक है। उसे मोबाइल चलाने का शौक कतई नहीं है। वह पढ़ लिखकर आर्मी ऑफिसर बनना चाहती है। छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। यह भी पढ़ें- किसान की बेटी है नंदिनी, जनपद में इंटर में किया टॉप छात्रा की उपलब्धि को लेकर ग्रामीणों का बधाई देने का पवन कुमार के घर तांता लगा हुआ है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.