उन्नाव, मार्च 14 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के भाई ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी छोटी बहन बीए की छात्रा है। 9 मार्च की सुबह 10 बजे लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित कॉलेज पढ़ने गई थी। आरोप है कि रास्ते में थाना मलिहाबाद के दिलावर नगर गांव निवासी निलेश उसे बहला कर अपने साथ ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.