छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
बांदा, जून 3 -- पैलानी। थाना क्षेत्र के खप्टिहा खुर्द गांव से एक 18 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने थाना जसपुरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी स्व. रामदयाल निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री संध्या निषाद (18) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। एक जून की रात वह अपने कमरे में सोने गई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे जब परिजन जागे तो वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- कांटी से किशोरी लापता, थाने में शिकायत परिजनों के अनुसार छात्रा अपने साथ आधार कार्ड, शैक्षिक दस्तावेज और मोबाइल फोन भी ले गई है। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.