बाराबंकी, मार्च 15 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 मार्च की रात 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता ने दो लोगों पर बहला फुसला कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। शुक्रवार की सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो देखा उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर में नहीं है। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रयासों के बाद पता चला कि गांव के ही विशाल पुत्र लाला व उसका साथी विनोद पुत्र ईश्वरदीन उनकी पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। किशोरी अपने साथ एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, पायजेब व पांच हजार रुपये नगदी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.