अल्मोड़ा, अगस्त 23 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत के राजूहा गाड़ी की छात्रा लक्ष्मी मेहरा का चयन दूसरी बार उदीयमान छात्रवृत्ति खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिक्षिका विनीता खाती ने बताया कि प्रतियोगिता में छह प्रकार की खेल विद्याओं पर आधारित प्रतियोगिता के अंकों के आधार पर चयनित होती हैं। चयनित प्रतिभागियों को प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलती हैं। प्रधानाध्यापिका नानकी कुमारी, शोभा बोरा ने लक्ष्मी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- दिव्यांशी और माही का छात्रवृत्ति में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...