छात्रा यशिका ने 5 स्वर्ण पदकों के साथ जीती जूनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी
संभल, अक्टूबर 3 -- श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कालेज की छात्रा ने नगर के एसएम इंटर कालेज में हुई 13वीं शैक्षिक जनपदीय क्रीड़ा रैली में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। कक्षा 11वीं की छात्रा यशिका ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए और जूनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान यशिका ने 400 मीटर, 1500 मीटर तथा 3000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा 4x400 मीटर रिले तथा 4000 मीटर क्रॉस कंट्री रेस में भी उसने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी सफलता में चार चांद लगा दिए। एक ही जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक जीतकर यशिका ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.