छात्रा मेहविश का नेशनल स्तर पर टीम में हुआ चयन
हरदोई, अप्रैल 18 -- हरदोई। श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मेहविश का चयन 69वीं नेशनल विद्यालयी क्रिकेट अण्डर-17 छात्रा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता हरियाणा में 29 अप्रैल से तीन मई 2026 तक होगी। इस उपलब्धि में खेल प्रभारी मैना गुप्ता का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में मेहविश ने लगातार अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद, खेल सचिव राम दयाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता शुक्ला ने मेहविश को बधाई देते हुए इसे गर्व का विषय बताया। यह भी पढ़ें- यूपी अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम की कोच होंगी बलिया की करिश्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.