आगरा, अप्रैल 9 -- थाना रजावली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है 30 मार्च को क्षेत्र की 16 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस पर किशोरी के पिता ने 31 मार्च को थाना रजावली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने सूचना पर टूण्डला चौराहे के पास से आरोपी यतेन्द्र उर्फ ईशू (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सैनिक नगर भगवान नगर क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.