लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- मैगलगंज स्थित भारतीय इंटर कॉलेज मैगलगंज की छात्रा प्रियांशी राठौर को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। प्रशासन हरकत में आया और छात्रा के लिए सहायक की व्यवस्था कर दी गई। गौरतलब है कि झुलसे हाथों के बावजूद सहायक न मिलने से छात्रा को स्वयं ही परीक्षा लिखनी पड़ी थी, जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए नियमानुसार सहायक उपलब्ध करा दिया है। परिजनों ने सहायक मिलने पर राहत की सांस ली है और प्रशासनिक पहल का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब छात्रा शेष परीक्षाएं बिना किसी परेशानी के दे सकेगी। यह जानकारी मैगलगंज भारतीय विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक राजेश पांडे द्वारा द्वारा दी गईद्ध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.