अमरोहा, सितम्बर 28 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डिडौली एवं संविलियन विद्यालय से आई छात्राओं ने डिडौली कोतवाली का भ्रमण किया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह व केंद्र प्रभारी कंचन टोलिया ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, जीडी कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, माल खाना, साइबर अपराध सेल एवं पासपोर्ट सेल तथा थाना कार्यालय पर रखे समस्त अभिलेखों की जानकारी दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा प्राची को थाना प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। चार महिला पीड़ितों की घरेलू संबंधी समस्याओं पर दिए गए प्रार्थना पत्र पर प्राची ने उनकी समस्याओं को सुना तथा जल्द से जल्द उनकी समस्या का निस्तारण करने हेतु आदेश दिया। वहीं, संविलियन विद्यालय की छात्रा ईशाना ने को निरीक्षक अपराध के पद पर जनसुनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.