हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में बुधवार को इंटर की एक छात्रा पर बांके से हुए गंभीर हमले की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। घायल छात्रा का हालचाल लेते हुए परिजनों से मुलाकात की। छात्रा ने प्रतिनिधियों को बताया कि आरोपित युवक लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। लगातार उसे परेशान कर रहा था। इस संबंध में परिजनों द्वारा पूर्व में ही संबंधित थाने में शिकायत दी गई थी, किंतु समय रहते प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण यह घटना घटित हुई। हमले के दौरान युवक ने धारदार हथियार से छात्रा के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार चल रहा है। विद्यार्थी परिषद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम बताया है।मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.