छात्रा पर तेजाब फेंकने के दोषी को तीन वर्ष का कारावास
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। देवरिया थाना क्षेत्र की दसवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने व तेजाब फेंकने के मामले में दोषी कथैया थाने के सधनपुरा के आयुष कुमार को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। उसे पांच हजार रुपया जुर्माना भी देना होगा। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पाक्सो कोर्ट-दो के न्यायाधीश रामजी सिंह यादव ने बुधवार को उसे यह सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) रामेश्वर साह ने बताया कि कोर्ट के समक्ष 13 गवाहों को पेश किया गया। छात्रा की मां ने 21 अगस्त 2022 को देवरिया थाने में एफआईआर कराई थी। इसमें कहा है कि उसकी पुत्री 20 अगस्त 2022 को कोचिंग से पढ़कर छात्राओं संग लौट रही थी। रास्ते में बाइक से आयुष व उसके अन्य साथिययों ने पीछा किया। विरोध पर अश्लील हरकत की और उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.