चंदौली, जुलाई 28 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा ने कस्बा स्थित इंटर कॉलेज के शिक्षक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाकर सोमवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर स्कूल के सीसीटीवी कैमरा की जांच कर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। हालांकि स्कूल प्रबंधन शिक्षक पर लगे छेड़खानी के आरोप को सिरे से खारिज कर रहा है। वहीं देर शाम दोनों पक्ष में सुलह समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को टीसी नहीं मिलने से छात्रा नाराज थी। यह भी पढ़ें- छात्रा ने कोचिंग टीचर पर जमकर बरसाए चप्पल; गंदी हरकतों पर जुबान खोली तो मचा बवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...