भागलपुर, मार्च 16 -- नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलहा में एक छात्रा द्वारा स्कूल परिसर में झाड़ू लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार को हुई, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। इस मामले की शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद मंडल से की गई है। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक छात्रा सफाईकर्मी के साथ परिसर में झाड़ू लगाते हुए दिख रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय विद्यालय का मुख्य गेट बंद था। जब प्रधानाध्यापक विनोद मंडल से इस संबंध में बात की गई, तो पहले उन्होंने अनभिज्ञता जताई। बाद में उन्होंने कहा, यह सफाईकर्मी के पोता-पोती हैं और ऐसा मामला मेरे संज्ञान में पहली बार आया है। हो सकता है बच्ची अपनी दादी के साथ काम में हाथ बंटाने लगी हो। हमारे यहां सफाईकर्मी उपलब्ध हैं। यदि बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रह...