पीलीभीत, जनवरी 25 -- गोवा से पीलीभीत पहुंचे लापता दोनों छात्र और छात्राओं से हुई पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। तीनों लोग गोवा के एक होटल में लगभग 10 दिन तक नौकरी भी कर चुके हैं। 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात भी तय हुई थी। इसके बाद होटल में विवाद हो जाने पर तीनों लोग दूसरे होटल में पहुंचे और वहां गोवा पुलिस की निगाह में आ गए। छात्रा का पुलिस जिला महिला चिकित्सालय में मेडीकल कराएगी। मेडीकल के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी अधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। दो दिन अवकाश होने के कारण अब छात्रा के बयान मंगलवार को होंगे। 20 दिसंबर को सुबह चार बजे थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी हाईस्कूल के दो छात्र और कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक छात्रा लापता हो गए थे। एक छात्र अपने घर से बाइक और दूसरा करीब ...