इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- भरथना। गांव गंगौरा में मंगलवार सुबह छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव गंगौरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ पंछी की 20 वर्षीय बेटी सुमन ने मंगलवार सुबह घर के कमरे में लगे कुंदे में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मां मंजू देवी ने बेटी को कई आवाजें लगाई, लेकिन जब प्रतिक्रिया नहीं आई, तब मां ने घर के अंदर जाकर देखा तो सुमन का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। ये देख मां चीख उठी। यह भी पढ़ें- कल्याणपुर में बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना के समय पिता और बड़ा भाई कन्हैया खेतों में गेहूं काटने गए हुए थे। भाई जीतू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.