फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- कायमगंज, संवाददाता। अताईपुर कोहना गांव में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शिवराज की 18 वर्षीय पुत्री रितु गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार को रितु का शव कमरे के अंदर पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जब परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में दरवाजा खोलकर छात्रा को नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की अचानक मौत की खबर से मां विनीता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना से शोक का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.