उन्नाव, अप्रैल 22 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लालखेड़ा गांव में बुधवार शाम युवती ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लालखेड़ा मजरा गौरा कठेरवा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय भावना पुत्री सर्वेश कुमार ने शाम को घर की छत पर बने कमरे में कुंडे से दुप्पटे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका भावना की मां अंजू के अनुसार भावना छत के कमरे में काफी समय से थी। वह शाम को छत पर गई तो बाहर से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो भावना फंदे से लटक रही थी। यह देखकर वह सन्न रह गई। आनन फानन में परिजन ने ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन की सूचना पर पहुंची अजगैन पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.