छात्रा ने प्रधानाचार्य पर लगाए अभद्रता करने का आरोप
मेरठ, मई 25 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल स्थित एक विद्यालय की छात्रा ने प्रधानाचार्य पर हाईस्कूल की मार्कशीट न देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं विद्यालय प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है। करनावल निवासी निधि ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को दिए पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2025 में करनावल स्थित सर्वहितकारी कन्या विद्यालय से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आरोप है कि जब वह विद्यालय में अपनी मूल मार्कशीट लेने पहुंची तो प्रधानाचार्य ने फीस बकाया होने की बात कहकर मार्कशीट देने से इनकार कर दिया।छात्रा यह भी पढ़ें- प्रमाण पत्रों के नाम पर वसूली का आरोप का कहना है कि उसने विद्यालय की पूरी फीस जमा होने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद उसे मार्कशीट नहीं दी गई। आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.