लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- मितौली। केजीबीवी मितौली की छात्रा ने अंतरमंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा 5 गोल्ड मेडल जीत कर राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई है। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में चल रहीं अंतरमंडलीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 में केजीबीवी मितौली की छात्रा शगुन देवी ने प्रतिभाग किया था। बालिका ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। विद्यालय की वार्डन श्रीदेवी सहित समस्त स्टाफ के अथक प्रयास से शगुन ने कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। बीएसए और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के संरक्षण में छात्रा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मितौली ब्लॉक और जिले का नाम रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...