पटना, अप्रैल 15 -- फुलवारी के एम्स गोलंबर के पास एक कोचिंग में पढ़नेवाली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के पीछे कोई साजिश नहीं थी, बल्कि उसने अपार्टमेंट के 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। यह दावा पटना पुलिस का है। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई थी। छत से कूदने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की? इसको लेकर अनुसंधान जारी है। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के सुमित्रा अपार्टमेंट के एक कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा की 12 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी। सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए फुलवारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर डीएसपी-1 के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने...